अमृतसर : परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने यहां शुक्रवार को ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग शुरू की। परिणीति ने फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “नमस्ते इंग्लैंड। अपनी उत्सुकता नियंत्रित नहीं कर सकता। अर्जुन कपूर, संजना बत्रा, आरती नायर।”
अर्जुन ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, “नमस्ते इंग्लैंड। शुरू।”
यह अर्जुन और परिणीति तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी इश्कजादे में नजर आ चुकी हैं और दोनों ने हाल ही में दिवाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग पूरी की है।
निर्देशक विपुल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ पंजाब और कनाडा में फिल्माई जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज