मुंबई : फिल्मकार शेखर कपूर का कहना है कि उनकी बेटी कावेरी उनकी फिल्म में तभी काम करेगी, जब उसे फिल्म के लिए संगीत तैयार करने का भी मौका मिलेगा। शेखर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “मैंने कावेरी से पूछा कि क्या वह मेरी फिल्म में अभिनय करेगी इस पर उसने स्पष्ट कहा, ‘सिर्फ तभी करूंगी जब मुझे संगीत की धुन तैयार करने का मौका भी मिलेगा।’ यह होता है आत्मविश्वास।”
ग्रैमी पुरस्कार विजेता दो शख्सियतों ए. आर. रहमान और टिम मोलिनूज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही कावेरी इस साल के अंत तक अपना चौथा सिंगल भी जारी करेंगी। इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस सिंगल में भारतीय बैंड माटी बानी ने भी काम किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।