मुंबई| अभिनेत्री तापसी पन्नू इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि कर्नाटक के मैंगलूर जिले के पास एक छोटे से शहर की छह लड़कियों ने फिल्म ‘पिंक’ देखने के बाद, संयुक्त रूप से एक भोजनालय शुरू करने की योजना बनाई है।
तापसी पिंक कैफे नामक इस भोजनालय की स्पांसर बनेंगी। इसमें केवल महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके जरिए विशेष रूप से छोटे शहरों की महिलाओं को समान अधिकार देना है, जिससे सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
तापसी ने कहा, “जब यह मैंने सुना तो काफी प्रभावित हुई कि फिल्म कई स्तरों पर प्रेरणा बन सकेगी। यह पुरस्कृत होने जैसा है कि इससे कोई सकारात्मक संदेश ले रहा है और उदाहरण के तौर पर इस कैफे की तरह यह वास्तविक बन रहा है।”
अदालती सुनवाई पर आधारित फिल्म ‘पिंक’ में कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया और पीयूष मिश्रा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों तरफ से सराहा गया है। इसमें युवतियों की पसंद और समाज में उनकी इज्जत करने की प्रासंगिकता को मजबूती से दिखाया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न