वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश को निम्न रक्तचाप और थकावट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति फिलहाल ठीक है और किसी तरह की असहज स्थिति में नहीं है लेकनि वह अघले कुछ दिनों तक बिडेफोर्ड के साउदर्न मेन हेल्थ केयर में ही रहेंगे।”
बुश को इस महीने ही हॉस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वह पार्किं संस के तरह के एक वायरस से संक्रमित थे, जिससे वह ठीक तरह से चल नहीं पा रहे थे।
उन्हें पिछले साल जनवरी और अप्रैल में श्वास संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया