रोम: इटली के नामित प्रधानमंत्री गिउसेपे कोन्टे ने गठबंधन सरकार का गठन करने में असफल रहने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले देश के राष्ट्रपति सर्गियो मात्तेरेला ने उनकी पसंद के अर्थव्यवस्था मंत्री के नाम पर वीटो का इस्तेमाल किया था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कोन्टे और मात्तेरेला ने देश में नई सरकार के गठन के लिए 5 स्टार मूवमेंट और दक्षिणपंथी लीग द्वारा चुने गए अधिकारियों पर चर्चा करने के लिए रविवार को मुलाकात की।
गठबंधन 81 वर्षीय अर्थशास्त्री पाओलो सावोने को इटली का अर्थव्यवस्था मंत्री बनाना चाहता था। हालांकि, मात्तेरेला ने सावोनो को लेकर अपने अंदेशा व्यक्त किया, वहीं 5 स्टार मूवमेंट और लीग अपने फैसले से पीछे नहीं हटे, जिसके कारण गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हो गई क्योंकि सरकार द्वारा मंत्री पद के लिए प्रस्तावित नामों पर राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है।
मात्तेरेला ने अर्थव्यवस्था मंत्री के लिए 5 स्टार मूवमेंट और लीग की तथाकथित पसंद को समर्थन देने से इनकार कर दिया।
इसके जवाब में 5 स्टार मूवमेंट के प्रमुख लुइगि डी माइओ ने ऐलान किया कि पार्टी मात्तारेला को हटाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश करेगी क्योंकि मात्तेरेला सावोनो को लेकर वीटो करके नई सरकार के गठन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और गठबंधन द्वारा पेश की गई मंत्रियों की सूची पर हस्ताक्षर करने से भी इनकार कर रहे हैं।
मात्तेरेला के फैसले से अप्रत्याशित संस्थागत संकट पैदा हो गया है। देश में चार मार्च को हुए आम चुनाव में 5 स्टार मूवमेंट और ली को 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान