लॉस एंजेलिस| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने निक जोनास के साथ अपनी पहली डेट को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है। प्रियंका ने अपने इंटाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें पति निक जोनास उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने शेयर तस्वीर कैप्शन देते हुए लिखा, “दो साल पहले हमने एक साथ यह पहली तस्वीर ली थी। तब से ही हर एक दिन आप मेरे लिए अनंत खुशियां लेकर आए हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं निक जोनास। हमारे जीवन को इतना अतुल्य बनाने के लिए धन्यवाद।”
प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर निक जोनास ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी के सबसे खास दो साल।”
दिसंबर 2018 में निक और प्रियंका शादी के बंधन से बंधे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज