इंदौर| ‘क्राइम पेट्रोल’ की अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने आत्महत्या कर ली है। वह 25 साल की थीं। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अपने आवास पर प्रेक्षा ने सोमवार को सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली।
अभिनेत्री ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है, लेकिन इसमें यह उल्लेख नहीं है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। खबरों के अनुसार लॉकडाउन के बीच काम न मिलने के कारण प्रेक्षा डिप्रेशन में चली गई थी।
उन्होंने ने कुछ समय पहले अपने इंटाग्राम स्टोरीज पर लिखा था, “सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।”
प्रेक्षा, ‘क्राइम पेट्रोल’ के अलावा, प्रीता ‘मेरी दुर्गा’ और ‘लाल इश्क’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।
चल रहे लॉकडाउन के दौरान टीवी एक्टर्स द्वारा की गई यह दूसरी आत्महत्या है, इससे पहले अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने अपने मुंबई स्थित घर पर सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।