मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज अंडरटेकर के रिटायरमेंट की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक भावुक नोट लिखा है। वरुण इंस्टाग्राम पर लिखते हैं, “धन्यवाद टेकर। जहां तक मुझे याद है, तो मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई का प्रशंसक रहा हूं। यह शख्स मेरे सपने और डरावने सपनों का हिस्सा रहा है। बचपन में मैं उनसे डरा करता था, लेकिन बड़े होने पर उनके कौशल और एथलेटिज्म की सराहना करने लगा। यादों के लिए आपको शुक्रिया।”

तीन दशक लंबे अपने करियर के बाद अंडरटेकर ने अपने डॉक्यूसीरीज ‘अंडरटेकर : द लास्ट राइड’ के आखिरी एपिसोड के दौरान अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज