मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवारवाले सिनेमा, साइंस और स्पोर्ट्स जैसे हमेशा उनके दिल के करीब रहे क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को सहयोग देने के लिए अभिनेता के नाम से एक फाउंडेशन का गठन करेंगे। इसका नाम सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (एसएसआरएफ) रखा जाएगा। अभिनेता के परिवार ने पटना के राजीव नगर इलाके में स्थित उनके बचपन के घर को उनके प्रशंसकों के लिए एक स्मारक में तब्दील करने के अपने फैसले का भी ऐलान किया है।
उनकी तेरहवीं पर दिए गए एक बयान में यह ऐलान किया गया, जहां सुशांत के परिवार के सदस्यों ने इस बात पर अपनी इच्छा जताई कि अपने प्यारे गुलशन को उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जिंदा रखने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है।
ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुश्ी की पुष्टि की गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’