पटना: बिहार उपचुनाव की बुधवार को मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझान के मुताबिक, अररिया लोकसभा सीट और भभुआ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे चल रहा है, जबकि जहानाबाद विधनासभा सीट पर विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आगे है।
मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन के उम्मीदवार दो सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
अररिया में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह राजद उम्मीदवार सरफराज आलम से 8,979 मतों से आगे चल रहे हैं।
भभुआ में भाजपा की रिंकी पांडे कांग्रेस के शंभु पटेल से 3,252 मतों से आगे हैं।
जहानाबाद में राजद उम्मीदवार सुदय यादव जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के अभिराम शर्मा से 15,000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
हालांकि, यह शुरुआती रुझान है, लेकिन यहां राजग खेमे में अभी से जश्न का माहौल है। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
–आईएएनएस

और भी हैं
पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
बरी किए जाने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले-दिल्ली की जनता से माफी मांगें
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी