चंडीगढ़: लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरदास मान टेलीविजन धारावहिक ‘कुल्फी कुमार बाजे वाला’ से अभिनय क्षेत्र में कदम रखने जा रही बाल-कलाकार आकृति से अभिभूत हैं। उनका कहना है कि आकृति में उन्हें अपना बचपन नजर आता है।
आकृति ने गुरदास, सूफी गायिकाएं नूरां सिस्टर्स – ज्योति और सुल्ताना और राजस्थान के लंगा समुदाय के बच्चों के साथ शनिवार रात कलाग्राम में प्रस्तुति दी।
गुरदास ने कहा कि वह आकृति में अपना बचपन देखते हैं और धारावाहिक के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
उन्होंने कहा, “पठानकोट के सुखद दृश्य और आकृति की भावपूर्ण आवाज मुझे मेरे बचपन की ओर ले गए। मैं उसमें अपना बचपन देखता हूं। एक बच्चे के रूप में मुझमें भी ऐसी ही ऊर्जा, संगीत की जिज्ञासा, बहुमुखी प्रतिभा के लिए भूख थी और मंच से डर नहीं था, जैसा कि हमने आकृति में देखा।”
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी, जैसे कि उन्होंने शाम को संगीत समारोह में किया।”
‘कुल्फी कुमार बाजे वाला’ का प्रसारण 19 मार्च से टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की अहम बैठक, रक्षा सहयोग की समीक्षा
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आएंगी भारत, एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान होगी अहम बातचीत
जयपुर में 10 दिसंबर को मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, देश-विदेश के प्रवासी राजस्थानियों का जुटेगा संगम