सियोल| भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा ने जीत की लय बरकरार रखते हुए कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सिंधु ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में 16वीं विश्व वरीयता प्राप्त निचाओन जिंदापोल को मात दी।
चौथी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने थाईलैंड की जिंदापोल को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 21-17 से मात दी।
सिंधु का सामना अब क्वार्टर फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी से होगा, जिन्होंने दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग को 21-23, 21-14, 18-21 से मात दी।
इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में समीर ने दूसरे दौर में हांगकांग के वोंग विंग की विंसेट को 21-19, 21-13 से सीधे गेमों में हराया।
समीर की भिड़ंत क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो से होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले