एथेंस| अर्जेटीना के दिग्गज मिडफील्डर इस्टेबान कैम्बयासो ने शुक्रवार को फुटबाल से संन्यास ले लिया। कैम्बियासो ने ग्रीस के क्लब ओलम्पियाकोस के साथ दो साल का करार पूरा होने के बाद संन्यास की घोषणा की।
एल चुचु नाम से मशहूर कैम्बियासो ने हाल ही में कोचिंग सर्टिफिकेट हासिल किया है और वह अब यूथ, सेकेंड एवं थर्ड डिविजन फुटबाल टीमों को कोचिंग देने की योग्यता हासिल कर चुके हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक ग्रीस की मीडिया ने हालांकि कहा है कि कैम्बियासो टेक्निकल मैनेजर के रूप में अपना नया करियर शुरू करने जा रहे हैं।
37 साल के कैम्बियासो ने अर्जेटीना के लिए कुल 74 मैच खेले। 2002 में कैम्बियासो ने रियल मेड्रिड के साथ करार किया था और 2004 में इंटर मिलान का रुख किया था।
इंटर मिलान के साथ कैम्बियासो ने यूएफा चैम्पियंस लीग, फीफा क्लब वर्ल्ड कप, पांच सेरी-ए खिताब, चार इटेलियन कप औ्र चार सुपर कप खिताब जीते।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर टीम में हुए शामिल
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट