नई दिल्ली| दिल्ली के लाडो सराय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व विधायक विजय जॉली की पार्किं ग में खड़ी कार से उनका बैग चोरी हो गया।
पुलिस का कहना है कि जॉली ने बुधवार शाम को हुई इस घटना के बाद साकेत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जॉली की शिकायत के मुताबिक, काले रंग की स्पलैंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने कार के पिछले और दाहिनी तरफ की खिड़कियों को तोड़ा और बैग लेकर फरार हो गए। इस मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी।
शिकायत के मुताबिक, कार में रखा बैग चोरी हो गया है। बैग में कैमरा, लैपटॉप, एक कंप्यूटर माउंस और कुछ दस्तावेज थे।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया