✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal. (File Photo: IANS)

केजरीवाल के रिश्तेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पर हमला

Advertisement

 

लखनऊ| पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिवंगत बहनोई पर राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग के 10 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाने वाले राहुल शर्मा पर हमला किया गया है। इस हमले में राहुल को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई।

गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह हमला बुधवार को देर रात उस समय हुआ जब राहुल की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बिसरख पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली गौर सिटी सोसाइटी के पास हमला किया।

Advertisement

हमलावरों ने शर्मा की कार पर पिस्तौल से फायर करने की कोशिश की लेकिन पिस्तौल लॉक हो गई।

पुलिस ने कहा, शर्मा ने इसके बाद बाइक को टक्कर मारी और घटना स्थल से कार को भगा ले गए। घटना के समय वह अपने रिश्तेदार वरुण के साथ था।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।

Advertisement

एक गैर सरकारी संगठन चलाने वाले राहुल शर्मा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के बहनोई सुरेश बंसल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई हुई है। सुरेश बंसल का कुछ समय पहले निधन हुआ।

दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने हाल ही में शर्मा का बयान दर्ज किया था।

शर्मा ने 9 मई को एक शिकायत दर्ज की थी और आरोप लगाया था कि बंसल ने दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर दिल्ली में सड़क और सीवर लाइन निविदाओं को निकालने में 10 करोड़ के फर्जी बिल बनाने का दबाव डाला था।

Advertisement

एसीबी (भ्रष्टाचार रोधी शाखा) द्वारा बंसल और अन्य के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

हालांकि, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने कहा कि पार्टी का इन मामलों से कुछ भी लेना देना नहीं है और हम इस तरह की राजनीति नहीं करते।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की तह तक जाना चाहिए और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए।

Advertisement

–आईएएनएस

Advertisement

About Author