श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “पाकिस्तानी सेना बिना किसी उकसावे के सुबह 11.50 बजे से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर कर रही है।”
कालिया ने कहा, “हमारे जवान उनका मजबूती से और प्रभावशाली ढंग से जबाव दे रहे हैं। अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी।”
पाकिस्तानी सेना पिछले चार दिनों से बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।
पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने के कारण लगभग 500 स्थानीय निवासियों को अपना घर, मवेशी और खेत छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि