मुंबई | महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच चुकी है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या 416 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नए मामलों में मुंबई से 57, पुणे से नौ, ठाणे से पांच और बुलढाणा से एक मामले सामने आए हैं।
अधिकारियों ने कहा, कोविड-19 मामले की वजह से हुई नई मौतों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
राज्य में अबतक 42 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
नहीं पच रहा भोजन, बार-बार जाना पड़ रहा वॉशरूम! आयुर्वेद में बताए नुस्खे आएंगे काम
शैल्बी हॉस्पिटल में की गई दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनोमस रोबोटिक जॉइंट सर्जरी
एनडीएमसी अध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह प्लेस से महीने भर चलने वाले “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” स्वच्छता अभियान की शुरुआत की