नई दिल्ली | दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को शहर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने दो अग्रणी अस्पतालों लोकनायक जयप्रकाश और जी.बी. पंत अस्पताल के आउट पेशेंट डिपार्टमेंट(ओपीडी) सेवा बंद करने का फैसला लिया। चिकित्सा निदेशक ने हालांकि अपने आदेश में कहा कि इमर्जेसी (आपात सेवाएं) दोनों अस्पतालों में जारी रहेंगी।
दोनों अस्पतालों को कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए समर्पित किया गया है।
आदेश के अनुसार, एलएनएच की आपात सेवाएं कैजुअल्टी ब्लॉक के सामान्य आपात सेवा के प्रथम तल पर जारी रहेगी। सभी प्रसूति एवं स्त्रीरोग सेवाएं पुराने स्त्रीरोग सेवा ब्लॉक में जारी रहेंगी।
बयान में कहा गया कि जी.बी. पंत अस्पताल में न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी रोगियों को आपात सेवा मुहैया कराई जाएगी।
दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमण के अबतक करीब 300 मामले सामने आ चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली