मेड्रिड| अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने महिला विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग जारी हुई, जिसमें सेरेना 7,010 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर हैं।
इसके अलावा, जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ( 6,925 अंक) इस सूची में दूसरे, चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा (6,020 अंक) तीसरे स्थान पर हैं।
शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा (5,065 अंक) चौथे, रोमानिया की सिमोना हालेप (5,021 अंक) पांचवें और स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा (4,691 अंक) छठे स्थान पर रहीं।
ब्रिटेन की योहाना कोंटा (4,330 अंक) को इस सूची में सातवां, पोलैंड की एग्निएस्का रांदवास्का (4,205 अंक) को आठवां, रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा (4,025 अंक) को नौवां और अमेरिका की मैडिसन कीज (3,857 अंक) को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया