रतलाम| राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉॅली के सोमवार देर रात पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 2.30 बजे ताल थाना क्षेत्र में श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से फिसलकर पलट गई।
ट्रॉली में सवार लोग राजस्थान के रामदेवरा से दर्शन कर बरखेड़ा खुर्द लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वाली सभी महिलाएं हैं। वहीं 17 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जावरा और रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
–आईएएनएस
और भी हैं
भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्री
जीआईएस 2025 में आतिथ्य का नया आयाम : भोपाल में पहली बार टेंट सिटी
500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: मनोहर लाल