रतलाम| राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉॅली के सोमवार देर रात पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 2.30 बजे ताल थाना क्षेत्र में श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से फिसलकर पलट गई।
ट्रॉली में सवार लोग राजस्थान के रामदेवरा से दर्शन कर बरखेड़ा खुर्द लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वाली सभी महिलाएं हैं। वहीं 17 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जावरा और रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा