चेन्नई| अभिनेता रवि तेजा की आगामी तेलुगू फिल्म ‘राजा द ग्रेट’ का दो-सप्ताह की शूटिंग दार्जिलिंग में होगी।
फिल्म की शूटिंग इस सप्ताह से हैदराबाद में शुरू हो गई।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हैदराबाद में फिल्म की प्रारंभिक शूटिंग के बाद टीम दार्जिलिंग का रुख करेगी, जहां एक गीत और कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग होगी। यहां दो सप्ताह का शेड्यूल है।”
अनिल रविपुदी द्वारा निर्देशित फिल्म में रवि तेजा दृष्टिबाधित व्यक्ति की भूमिका में होंगे।
‘फिल्लौरी’ से चर्चित मेहरिन पीरजादा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
रवि तेजा के बारे में सूत्र ने बताया, “हालांकि, रवि दृष्टिबाधित व्यक्ति की भूमिका में हैं। फिल्म मजेदार होगी। यह दुखद नहीं बल्कि भावनात्मक फिल्म है। यहां तक की दर्शकों को कुछ स्टंट देखने का मौका मिलेगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’