मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी मां की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर एक भावुक नोट लिखा। अभिनेता ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें दयालु होना सिखाया और कभी भी अविश्वसनीय परिस्थितियों में भी विश्वास नहीं खोना सिखाया है। राजकुमार ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की। शेयर तस्वीर में अभिनेता अपनी मां के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा, “5 साल हो गए, मां जब से आपने हमें छोड़ा है, लेकिन, अभी तक एक भी दिन नहीं बीता है, जिसमें मैंने आपकी उपस्थिति को महसूस न किया हो। इस दुनिया में आपके आशीर्वाद के बिना मेरे लिए कुछ भी संभव नहीं होता। पता है कि आपका आशीर्वाद अभी भी मेरे साथ है। माताएं सबसे अच्छी होती हैं और इस दुनिया में मां से ज्यादा मूल्यवान कुछ भी नहीं है। मैं आपको हर मां में देखता हूं। मैं हमेशा कोशिश करूंगा और आपको गर्व महसूस कराऊंगा मम्मी जी। मुझे दो मूल्यवान सबक सिखाने के लिए धन्यवाद। पहला हमेशा करुणा की भाव से देखना, दूसरा विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास कायम रखना। मुझे आपके बेटे होने पर गर्व है।”
मार्च 2016 में राजकुमार की मां ने अंतिम सांस ली। उन्होंने कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया। उस समय, अभिनेता अपनी फिल्म ‘न्यूटन’ की शूटिंग कर रहे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।