कोलंबो| श्रीलंका में आई भयावह बाढ़ और उसके बाद आए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 206 हो गई जबकि 92 लापता हैं।
डेली मिरर के मुताबिक, देश में 26 मई को आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद से अब तक 15 जिलों के लगभग 650,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
इन 15 जिलों में रत्नापुरा, हमबनतोता, कलूतरा, मंतारा, मताले, गमपाहा, कोलंबो, केगाले, नुवारा एलिया, वावुनिया, मुलेतिवु और गाले सर्वाधिक प्रभावित हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।
संकटग्रस्त श्रीलंका को भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, नॉर्वे और ईयू से मदद मिल रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा