रियाद। सऊदी अरब में 10,000 से अधिक छात्राओं को मोबाइल फोन की मरम्मत का प्रशिक्षण दिया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं में रोजगार संभावनाओं में सुधार करना है।
समाचार पत्र अल रियाद की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्निकल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग कॉर्पोरेशन ने देश के विभिन्न हिस्सों के 19 कॉलेजों में पढ़ रहीं 10,769 छात्राओं को यह निशुल्क प्रशिक्षण दिया है।
कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता फहद अल ओतेबी ने बताया कि यह प्रशिक्षण संचार क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की योजना का हिस्सा है। कॉर्पोरेशन बिक्री, उपभोक्ता सेवाओं और स्मार्टफोन ठीक करने जैसे क्षेत्रों में विभिन्न प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित महिलाएं रोजगार के लिए बुनियादी कौशल के बाद मोबाइल फोन दुकानों में काम कर सकती हैं। इसके साथ ही वे अपने खुद का कारोबार शुरू करने के लिए लाइसेंस भी हासिल कर सकती है।
सऊदी अरब में महिलाओं की नियुक्तियों के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा