चंडीगढ़| डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने सिरसा शहर के बाहरी इलाके में डेरा मुख्यालय के पास सोमवार को दो कारों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना को राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाए जाने के कुछ देर पहले अंजाम दिया गया। सुरक्षा बल हालात को नियंत्रण में लेने के लिए तुरंत फुलकान गांव पहुंचे।
सेना व अर्ध सैनिक बलों सहित सुरक्षा बलों की तैनाती सिरसा के दोनों डेरा परिसरों के पास रही और प्रभावित जिले में कर्फ्यू सोमवार को भी जारी रहा।
गुड़गांव नगम निगम आयुक्त वी. उमाशंकर ने मीडिया से कहा, “स्थिति हमारे नियंत्रण में है। हमने अब तक संयम दिखाया है। अभी भी कुछ अनुयायी डेरा मुख्यालय में मौजूद हैं।”
उन्होंने कहा कि डेरा परिसर में अभी भी सैकड़ों अनुयायी मौजूद हैं।
दुष्कर्म के दोषी गुरमीत राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाई गई। राम रहीम को यह सजा अपने दो साध्वियों से दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने को लेकर सुनाई गई।
सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक के सुनारिया जेल में बनी विशेष अदालत में राम रहीम को सजा सुनाई।
सीबीआई न्यायाधीश ने शुक्रवार को डेरा प्रमुख को दुष्कर्म का दोषी करार दिया था। यह शिकायत डेरा प्रमुख की दो साध्वियों ने 2002 में दर्ज कराई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि