लखनऊ| उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 13 साल के एक लड़के ने अपने घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। पुलिस हालांकि पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, हमीरपुर के मौदहा कस्बे के मराठीपुरा में रहने वाले निवासी विक्रम सिंह इकलौता बेटा पार्थ (13) जयपुरिया कॉलेज में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार की शाम वह पापा के मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक अपने कमरे में गया और बेड के ऊपर कुर्सी रख गमछे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद घरवालों ने पार्थ को आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो पिता विक्रम उसके कमरे में पहुंचे। वहां बच्चे को फांसी पर लटका देख वे दंग रह गए। शोर सुनकर पार्थ की मां और कॉलोनी के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विक्रम सिंह ने बताया कि दिनों से पार्थ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसे कई बार टोका और डांटा। इसके बाद वो चोरी-छिपे गेम खेलने लगा। उसे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाना था। सुबह से वो वहां जाने की तैयारी कर रहा था। उसकी मां उसके लिए मिठाई बना रही थी, लेकिन इसके पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।
मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर प्रमेंद्र सिंह के मुताबिक, मौके से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फिलहाल मौत के पीछे गेम खेलने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, बच्चे के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं बना था।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान