सेंचुरियन : कप्तान जीन पॉल ड्युम्नी (नाबाद 64)और हेनरिक क्लासेन (69) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया। सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान को 189 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच कैपटाउन में 24 फरवरी को खेला जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले