चंडीगढ़ : भारत की टी-20 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भारतीय रेलवे की नौकरी छोड़कर अब पंजाब पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त होंगी। हरमनप्रीत अगले माह अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगी। गुरुवार को इसकी घोषणा की गई।
पिछले साल महिला विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने हरमनप्रीत की नाबाद 171 रनों की पारी के दम पर आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में कदम रखा था।
सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा कि इस संदर्भ में रेलवे से राज्य सरकार को संदेश प्राप्त हुआ है।
इससे पहले, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हरमनप्रीत को पश्चिम रेलवे उनके पद पर बनाए रखना चाहता था, जहां वह कार्यालय अधीक्षक के रूप में काम कर रही थीं।
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि वह आश्वस्त हैं कि हरमनप्रीत अपने बेहतरीन काम को जारी रखेंगीं और पंजाब को गौरवांन्वित करेंगीं।
अमरिंदर ने हरमनप्रीत को नए पद की नियुक्ति हेतु अनुमति देने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का शुक्रिया अदा किया।
पीयूष निजी रूप से इस मामले को मंत्री तक लेकर गए और रेवले से हरमनप्रीत के इस्तीफे को स्वीकार करने का आग्रह किया, ताकि वह पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नियुक्त हो सकें।
पंजाब ने हरमनप्रीत की डीएसपी के पद का प्रस्ताव पिछले साल जुलाई में दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया