मुंबई : दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के लिए ‘बादुम्बा’ शीर्षक गाने में अपनी आवाज दी है। अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “102 नॉट आउट के लिए एक गाना बनाया और गया। दिग्गज गणेश के साथ रिहर्सल..यह है बादुम्बा, विश्वास कीजिए।”
75 वर्षीय अमिताभ ने गाने के बारे में अपने ब्लॉग पर भी लिखा है।
फिल्म में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी हैं।
फिल्म में अमिताभ 102 साल की उम्र के शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह 75 वर्षीय ऋषि के पिता बने हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है।
फिल्म चार मई को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।