मुंबई: जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मंगलवार को बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर लिए हैं। इंस्टाग्राम पर करीना ने अपने पहली फिल्म की स्टिल को साझा किया।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “मेरा पहला शॉट सुबह 4 बजे का था .. उस दिन मैं सुबह 4 बजे उठी और आईना देखकर अपने आप से कहा, यह अब तक का सबसे अच्छा निर्णय है। 20 साल की कड़ी मेहनत, समर्पण, और सेल्फ-कॉन्फिडेंस।”
इस फिल्म से अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था।
‘रिफ्यूजी’ की टीम को धन्यवाद देते हुए, करीना ने कहा, “मैं सभी प्रशंसकों का प्यार और समर्थन पाकर धन्य हूं। जेपी दत्ता जी का बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने यह अवसर दिया। अभिषेक बच्चन का भी धन्यवाद और टीम के सारे सदस्यों का धन्यवाद जो उस वक्त इस फिल्म का हिस्सा थे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।