मुंबई: निर्देशक अयान मुखर्जी अपनी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म उनके करियर और साथ ही फिल्म उद्योग की भी सबसे सफल फिल्म होगी।
अयान ने गुरुवार को जियो मामी 19वें मुंबई फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कहा, “यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी फिल्म है। मेरी सारी उम्मीदें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि यह सबसे बड़ी हिट होगी। मैं इसके कलाकारों को लेकर बहुत उत्साहित हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म अपनी कहानी और विषय के कारण अपने कलाकारों से भी ज्यादा बड़ी होगी।”
इसमें अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर और आलिया भटट् जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अस्थाई रूप से फिल्म का शीर्षक ड्रैगन रखा गया था। इसके बाद निर्माता करण जौहर ने महानायक अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन से दो दिन पहले फिल्म का नाम बदलकर ‘ब्रह्मास्त्र’ रखे जाने की घोषणा की थी।
अयान ने अपनी फिल्म की अधिक जानकारी न देते हुए कहा, “मैं अभी और कुछ नहीं बता सकता, लेकिन इतना बता सकता हूं कि यह एक आधुनिक समय की फिल्म है।”
‘ब्रह्मास्त्र’ 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।