न्यूयॉर्क : फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोमी पॉवेल की पहली मौद्रिक नीतिगत बैठक के बाद मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 299.24 अंकों यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,410.03 पर बंद हुआ।
एसएंडपी 500 सूचकांक 35.32 अंकों यानी 1.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,744.28 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 91.11 अंकों यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 7,330.35 पर बंद हुआ।
पॉवेल ने मंगलवार को बैठक के दौरान कहा की शेयर बाजार की हालिया उथल-पुथल के बावजूद 2018 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखने की योजना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा