मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
परिणीति ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक विमान से तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “‘केसरी’ के लिए रवाना।”
उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा ली गई तस्वीर भी साझा की।
अभिनेत्री ने कुछ देर बाद एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “वाई की मनमोहक खूबसूरती..’केसरी’।”
वाई महाराष्ट्र के सतारा जिले में है।
फिल्मकार करण जौहर द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह निर्देशित यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है।
‘केसरी’ 2019 में होली के मौके पर रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।