मुंबई : फिल्म-निर्माता राजकुमार संतोषी ने गुरुवार को कहा कि वह अब ठीक हैं और उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संतोषी ने कहा, “मैं ठीक हूं और मुझे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है। मैं नियमित जांच के लिए नानावती अस्पताल गया था। चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है।”
उनके प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि संतोषी को बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शानिवार सुबह तक वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। वह यहां नियमित जांच के लिए पहुंचे हैं।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ‘घायल’ , ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘घातक, ‘पुकार’, ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।