मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा कि अभिनेता राम कपूर काफी मजाकिया स्वभाव के हैं और खूब हंसाते हैं। सनी ने डिस्कवरी जीत के सीरियल ‘कॉमेडी हाई स्कूल’ के दो एपिसोड लिए राम कपूर के साथ शूटिंग की।
सनी ने एक बयान में कहा कि राम कपूर से मैं काफी दिनों बाद मिली। वह काफी मजाकिया स्वभाव के हैं और खूब हंसाते हैं।
राम कपूर ने भी कहा कि उन्हें भी सनी लियोन के साथ शूटिंग में काफी मजा आया।
‘कॉमेडी हाई स्कूल’ में गोपाल दत्त, पारितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता भी नजर आएंगे। सनी लियोन की भूमिका वाला एपिसोड शनिवार को प्रसारित किया जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज