लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेत्री जेसिका अल्बा जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह ‘बैड बॉयज’ के स्पिनऑफ में नजर आएंगी।
वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अल्बा इस शो की कार्यकारी निर्माता भी हैं।
शो में वह गैब्रिएल यूनियन के साथ दिखाई देंगी।
इस शो में यूनियन सिड बर्नेट के रूप में नजर आएंगी। इस किरदार को उन्होंने ‘बैड बॉयज-2’ में निभाया था। आगामी शो का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
शो में अल्बा बर्नेट की साथी नैन्सी मैकेना की भूमिका निभाएंगी।
टेलीविजन व फिल्म अभिनेत्री अल्बा एक्शन टीवी सीरीज ‘डार्क एंजेल’ में काम कर चुकी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।