न्यूयॉर्क: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो, उनकी पत्नी ग्रेस, निर्देशक डेविड ओ. रसेल और कुछ अन्य दोस्तों को यहां एक लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां में डिनर के लिए ले गए। अनुपम ने इस अनुभव के बारे में एक बयान में कहा, “यह अद्भुत शाम रही। मैं रॉबर्ट डी नीरो और उनकी पत्नी ग्रेस, डेविड ओ. रसेल और उनकी पत्नी हॉली और उनके दोस्तों को डिनर के लिए एक भारतीय रेस्तरां ले गया। उन्हें खाना बहुत अच्छा लगा। हम वहां दो घंटे से अधिक समय तक रहे।”
अनुपम यहां एक अंतर्राष्ट्रीय टीवी श्रृंखला की शूटिंग कर रहे हैं।
इससे पहले डी निरो ने अनुपम के लिए जन्मदिन डिनर आयोजित कर उन्हें चौंकाया था। वह 7 मार्च को 63 वर्ष के हुए।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।