मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि वह सिगरेट पीने की लत से जूझ रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने यह लत छोड़ दी है।
मेहता ने मंगलवार को ट्वीट किया, “मैं पिछले 23 वर्षो से धूम्रपान छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहा था। पिछले महीने मैं बहुत बीमार हो गया, जिसके बाद मैंने धूम्रपान करना छोड़ दिया। जीवित रहने के लिए मेरे लिए इसे छोड़ना जरूरी था। बीमार होने का इंतजार न करें, इससे पहले ही धूम्रपान छोड़ दें।”
काम की बात करें तो मेहता वेब श्रृंखला ‘द स्कैम’ का निर्देशन कर रहे हैं। यह सुचेता दलाल और देबाशीश बासु द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित है।
उनके निर्देशन में बनी राजकुमार राव अभिनीत ‘ओमार्टा’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फिल्म आतंकवादी उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है।
‘ओमार्टा’ को लंदन और भारत में वास्तविक स्थानों पर फिल्माया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’