मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री जूही चावला के साथ मजाक करते हुए उनसे अपने लिए वैसे ही आम भिजवाने के लिए कहा, जैसे जूही ने फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के लिए महानायक अमिताभ बच्चन को भेजा था।
जूही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अमिताभ ने उन्हें हिंदी में लिखा एक पत्र भेजा था, जिसे वह समझ नहीं पाईं।
पत्र मिलने के बाद जूही ने इसकी तस्वीर खींचकर शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट कर दिया और कहा, “अमितजी, यह बहुत सुंदर लिखा है..मुझे यह अच्छा लगा, पर क्या लिखा है?”
इस पोस्ट ने अनुपम का ध्यान खींचा।
अनुपम ने कहा, “अमिताभ जी ने यह लिखा है, ‘आम के कार्टन के लिए आपका धन्यवाद। आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार’ अब कृपया मुझे भी एक कार्टन भिजवा दीजिए।”
इसके जवाब में रविवार को जूही ने लिखा, “आप तो कलाकार निकले। जरूर। पेटी तो बनती है। पेटी रास्ते में है।”
फिल्मों की बात करें तो अनुपम की अगली फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।