नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर हैं। हूपर एचक्यू के द्वारा हाल में यह जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शीर्ष पर हैं और उनके 17.28 लाख फॉलोअर हैं।
https://www.instagram.com/p/B0TQky7lsY0/?utm_source=ig_web_copy_link
रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 9, 75000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं।
इस मामले में ब्राजील के नेमार दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 12.14 लाख फॉलोवर हैं।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर हैं। इस मामले में वह भारत के पहले खेल व्यक्तित्व हैं, जिनकी इतनी संख्या में प्रशंसक हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले