✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर

Advertisement

नई दिल्ली-   भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर हैं। हूपर एचक्यू के द्वारा हाल में यह जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शीर्ष पर हैं और उनके 17.28 लाख फॉलोअर हैं।

Advertisement

रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 9, 75000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं।

इस मामले में ब्राजील के नेमार दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 12.14 लाख फॉलोवर हैं।

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर हैं। इस मामले में वह भारत के पहले खेल व्यक्तित्व हैं, जिनकी इतनी संख्या में प्रशंसक हैं।

Advertisement

–आईएएनएस

Advertisement

About Author