नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर स्वामी सत्संग व्यास कैंपस में बन रहे 10 हजार बेड वाले कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने का न्योता दिया।
केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “दस हजार बेड वाला कोविड केयर सेंटर तैयार हो रहे हैं, आप आएं और इसका नीरिक्षण कर लें।” इसके साथ ही केजरीवाल ने अमित शाह से इस सेंटर में आईटीबीपी और आर्मी से डॉक्टर व नर्सों को तैनात करने का आग्रह भी किया है।
इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जबाव दिया, “तीन दिन पहले ही हम लोगों की मीटिंग में राधा स्वामी सत्संग भवन में 10 हजार बेड का कोविड केयर्स सेंटर का बनाया जाना तय हुआ था। इस जगह काम तेजी से यहां चल रहा है। आईटीबीपी को इस सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।” अमित शाह ने उम्मीद जाहिर की है कि 26 जून से इस अस्पताल का बड़ा भाग काम करने लगेगा।
— आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ