नई दिल्ली: ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ ने कहा है कि देश में कोरोना से मरने वाले सभी लोगों के आश्रितों को 5 लाख और पॉज़िटिव मरीजों को प्रति माह 25 हज़ार रुपए सरकार दे। आसिफ ने कहा है कि जब यह पूरी तरह से ही महामारी घोषित है। तो सरकार को इसमें लोगो को आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
जबकि सभी सरकार इस और कुछ नहीं कर रही है। यह जनता के साथ धोखा हे। जब सरकार किसी रेल दुर्घटना में आर्थिक सहायता देती है। तो फिर इस महामारी में सरकार क्यों चुप बैठी है यह सरकार की नीयत पर शक पैदा करती है। आसिफ ने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है।की केंद्र के साथ सभी राज्य सरकारों को अपने यहां कोरोना से मेरे लोगो को 5 लाख और इससे संक्रमित लोगो को प्रति माह 25 हज़ार देने की व्यवस्था करे।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि रामदेव बाबा ने कोरोना की दवा को लेकर जो दावा किया है उसकी जांच की जाए। यदि यह झूठ निकलता है तो रामदेव बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की ओर से कोविड-19 की दवा खोज लेने के दावों को लेकर मीडिया में छपी रिपोर्टों पर संज्ञान लिया है और साफ़ तौर पर कहा है कि कथित वैज्ञानिक अध्ययन के दावों की सच्चाई और विवरण के बारे में मंत्रालय को कोई जानकारी नहीं है।

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!