कोलंबो | श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को कार दुर्घटना मामले में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मेंडिस पर आरोप हैं कि उनकी गाड़ी ने कोलंबो के उपनगर पनादुरा में तड़के 64 साल के एक व्यक्ति टक्कर मार दी, जिसकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पनादुरा इलाके का ही निवासी था।
रिपोर्ट के अनुसार, मेंडिस को अगले 48 घंटे के दौरान मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
मेंडिस राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद 12 दिन की अपनी ट्रेनिंग शुरू की है।
25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने श्रीलंका के लिए अब 44 टेस्ट और 76 वनडे मैच खेले हैं।
– -आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले