नई दिल्ली | पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने पति-पत्नी के रूप में शनिवार को 10 साल पूरे कर लिए। dhoni और sakshi की शादी चार जुलाई, 2010 को देहरादून में हुई थी। धोनी को छह फरवरी, 2015 को बेटी जिवा हुई थी। उनका परिवार लॉकडाउन के बीच रांची में अपने फॉर्महाउस में रह रहा है। धोनी ने 10 जुलाई, 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है।
शनिवार को शादी के 10 साल पूरे करने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर धोनी को बधाई दी। एक फैन ने कहा, “धोनी : क्या तुम मुझसे शादी करोगी साक्षी?, साक्षी : क्या आपको यकीन है माही?, धोनी : जैसा कि मुझे यकीन है कि मैं अगले मैच में शतक बनाऊंगा। हैपी एनिवर्सरी माही और साक्षी।”
दूसरे फैन ने लिखा, “माही-साक्षी को शादी की 10वीं सालगिरह पर मुबारकबाद।”
– -आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर