मुंबई| प्रख्यात अभिनेत्री तनुजा बुधवार को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी और मशहूर अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “जब मैं आपके साथ होती हूं, तो मेरे साथ पूरी सेना खड़ी होती है। उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिन्होंने मुझे एक औरत के सारे अवतार दिखाए हैं। एक योद्धा, पत्नी, मां, बहन, औरत, इंसान और एक आत्मा। जन्मदिन मुबारक हो मां। आपको खूब सारा प्यार। मैं इस बात के लिए दिल से आभारी हूं और रहूंगी कि आपने मुझे अपनी बेटी के तौर पर चुना।”
इस पोस्ट के साथ काजोल ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें मां-बेटी की इस जोड़ी को पांरपरिक परिधान साड़ी में देखा जा सकता है।
काजोल की बहन तनिशा मुखर्जी ने भी अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “मेरी मां, मेरी दुनिया को जन्मदिन मुबारक हो। आप शरारती हैं, गंभीर हैं, प्रेममय हैं, प्रकृति हैं, आत्मा हैं। आप ही मेरा ब्रह्मांड हैं। आपको प्यार मम्मी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़