चित्रकूट (उप्र)| उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के निवासी कृष्णा के लिए बुधवार को करवाचौथ तीन गुनी खुशियां लेकर आई, क्योंकि उनकी तीनों पत्नियों ने उनकी लंबी आयु के लिए एक साथ प्रार्थना की। 12 साल पहले कृष्णा की शादी तीन सगी बहनों शोभा, रीना और पिंकी के साथ हुई थी। तीनों पत्नियों से दो बच्चे हैं और वे सब कांशीराम कॉलोनी स्थित अपने घर में रहते हैं।
कृष्णा और उनकी तीन पत्नियां अपनी असामान्य शादी के बारे में बोलने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन परिवार के एक सदस्य ने कहा कि तीनों पत्नियां एक साथ सद्भाव से रहती हैं।
रिश्तेदार ने कहा, “तीनों लड़कियां स्नातक हैं और यह वे तय करती हैं कि उनके बच्चे भी मिलजुलकर रहें। किसी को ऐसी शादी की उम्मीद नहीं थी। कृष्णा ने कभी ऐसी शादी के पीछे की वजह नहीं बताई।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा