बीजिंग:चीन के शांगहाई में तीसरा चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) चल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार कुछ थाई कंपनियों, जिन्होंने पिछले दो साल में शांगहाई आकर एक्सपो में भाग लिया था, ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चीनी व्यापारियों से संपर्क किया। थाई कंपनियों का मानना है कि यह आयात एक्सपो विदेशी कंपनियों को कोरोना महमारी से पहुंचे नुकसान से उभर पाने और वैश्विक व्यापार रिकवर को बढ़ावा देने के लिए मदद देगा। थाईलैंड की एक शिल्प कंपनी की मैनेजर तितिमा अनंसरिंगकरन ने कहा कि चीन में विशाल बाजार मौजूद है, इसलिए कंपनी ने पहले आयात एक्सपो में भाग लिया। इसके दौरान उन्हें अपने ग्राहक मिले और दूसरे आयात एक्सपो में इन ग्राहकों ने सीधे उनके साथ ऑर्डर किए। चीन की बाजार में मांग बड़ी है और खरीद शक्ति भी मजबूत है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इस बार वह शांगहाई नहीं आ पाई, लेकिन उसने भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इस आयात एक्सपो में भाग लिया।
तितिमा अनंसरिंगकरन ने कहा कि अब वैश्विक आर्थिक मंदी छा रही है। कई देशों में कोरोना वायरस की वजह से व्यापारिक गतिविधियां रुक गई हैं। लेकिन केवल चीन अभी भी अपना द्वार खोलकर दुनिया भर के ग्राहकों का स्वागत कर रहा है। आयात एक्सपो कठिन में फंसी विदेशी कंपनियों को मदद प्रदान कर सकेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
— आईएएनएस

और भी हैं
भारत और ओपेक ने ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करने पर जताई सहमति, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी