सीतापुर (उप्र)| पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल राही के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि वह एक अनुभवी नेता थे।
राही नरसिम्हा राव सरकार के दौरान गृह राज्य मंत्री बने और सीतापुर जिले के मिश्रिख से चार बार सांसद और हरगांव से दो बार विधायक रहे।
वह कांग्रेस छोड़ 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए लेकिन 2019 में फिर कांग्रेस में लौट आए।
उनके बेटे सुरेश राही सीतापुर के हरगांव से भाजपा विधायक हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी